Thursday, March 4, 2021

Hindi Revision Test Q. Paper

 Hindi Revision Test Q. Paper

PODAR INTERNATIONAL SCHOOL

Revision Test

Subject: Hindi                                                                                                            Std. VIII                              

 

 

Section A - Objective

Q.1

अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए उचित विकल्प चुनिए  

 

वाणी मनुष्य को ईश्वर की अनुपम देन है । मनुष्य का भाषा पर विशेष अधिकार है । भाषा के कारण ही मनुष्य इतनी उन्नति कर सका है । हमारी वाणी में मधुरता का जितना अधिक अंश होगा हम उतने ही दूसरों के प्रिय बन सकते हैं । हमारी बोली में माधुर्य के साथ-साथ शिष्टता भी होनी चाहिए । वेदों और शास्त्रों में भी वाणी पर संयम को सर्वश्रेष्ठ तप कहा गया है । विनम्र स्वभाव और मीठी वाणी का हर तरह की सफलता में योगदान रहता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा मीठी वाणी बोलनी   चाहिए । हमेशा याद रखना चाहिए कि वाणी में इतनी शक्ति होती है कि कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्च भी बिक जाती है । वास्तव में मीठी वाणी बोलना न सिर्फ अपने बल्कि दूसरों के कानों को भी सुकून देता है । अत: एक-एक शब्द सोच-समझकर बोलना चाहिए । मनमाने ढंग से बोलने वाला पग-पग पर शत्रु पैदा करता है । मीठे वचनों में इतनी शक्ति और आकर्षण होता है कि पराया आदमी भी मित्र व हितैषी बन जाता है, जबकि कटु वचन बोलने वाला भाई-बांधवों और मित्रों को भी दुश्मन बना लेता है । इसलिए हमेशा मीठा और उचित बोलना चाहिए ।

  1.  

मनुष्य किस कारण उन्नति कर सका है?

 

a.      स्वयं के कारण

 

b.      पड़ोसियों के कारण

 

c.      भाषा के कारण

 

d.      रिश्तों के कारण

 

 

  1.  

वेदों और शास्त्रों में वाणी संयम को क्या कहा गया है?

 

a.      सर्वश्रेष्ठ कर्म

 

b.      सर्वश्रेष्ठ तप

 

c.      सर्वश्रेष्ठ यज्ञ

 

d.      सर्वश्रेष्ठ दान

 

 

 

 

 

 

 

 

  1.  

एक-एक शब्द किस तरह बोलना चाहिए?

 

a.      सोच-समझकर

 

b.      बिना सोचे-समझे

 

c.      धीर-धीरे

 

d.      जोर-जोर से

 

 

  1.  

कड़वा बोलने वाले का क्या नहीं बिकता है?

 

a.      फल

 

b.      मिर्च

 

c.      करेला

 

d.      शहद

 

 

  1.  

कटु वचन बोलने वाला किसे दुश्मन बना लेता है?

 

a.      माता-पिता और शिक्षक को

 

b.      भाई-बांधवों और मित्रों को

 

c.      परिवारजनों और बच्चों को

 

d.      बच्चों और बूढ़ों को

 

 

 

Q.2

निर्देशानुसार उचित विकल्प चुनिए


  1.  

आकाश में बिजली चमक रही थी । रेखांकित शब्द का उचित कारक-भेद चुनिए ।

 

a.      अधिकरण कारक

 

b.      कर्म कारक

 

c.      संबंध कारक

 

d.      कर्ता कारक

 

 

 


 

 

 

  1.  

मदारी ने भालू से घोड़ागाड़ी चलवाई । संरचना के आधार पर वाक्य का क्रिया भेद चुनिए ।

 

a.      कृदंत क्रिया

 

b.      पूर्वकालिक क्रिया

 

c.      प्रेरणार्थक क्रिया

 

d.      नामधातु क्रिया

 

 

  1.  

बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैयालोकोक्ति का उचित अर्थ चुनिए ।

 

a.      सबसे बड़ा भैया होता है  

 

b.      रिश्तेदार काम आते हैं । 

 

c.      रुपया ही सबकुछ है  

 

d.      मित्रता में शक्ति होती है । 

 

 

  1.  

शायद पिताजी जमीन खरीद लें । वाक्य का उचित काल-भेद चुनिए ।

 

a.    अपूर्ण भूतकाल

 

b.    सामान्य वर्तमानकाल

 

c.     पूर्ण भूतकाल

 

d.    संभाव्य भविष्यत्काल

 

 

  1.  

जो नया आया होअनेक शब्द के लिए उचित एक शब्द चुनिए  

 

a.      स्वागत

 

b.      नवागत

 

c.      आगामी

 

d.      एकरस

 

 

 

 

 

Q.3

सही विकल्प चुनिए

  1.  

भारत में कानून को सदा किस रूप में देखा जाता है?

 

a.      कर्म के

 

b.      शास्त्रों के

 

c.      मूल्यों के

 

d.      धर्म के

 

 

 

 

  1.  

कवि ने देश-काल को क्या कहा है?

 

a.      सोने की चिड़िया

 

b.      जंग लगी जंजीर

 

c.      आजाद भारत

 

d.      सुकुमार कहानियाँ

 

 

  1.  

बुद्धिराम के घर किसका आयोजन था?

 

a.      तिलक का

 

b.      विवाह का

 

c.      भजन का

 

d.      पूजा का

 

 

  1.  

माता यशोदा कृष्ण को मधुबन कब भेजती हैं?

 

a.      विद्यालय से जाने पर

 

b.      अच्छा समय आने पर

 

c.      सुबह होते ही

 

d.      शाम होने पर

 

 

  1.  

बूढ़ी काकी खाट पर बैठकर क्या कर रही थी?

 

a.      खेल खेल रही थी ।

 

b.      खाना खा रही थी ।

 

c.      माला जप रही थी ।

 

d.      सो रही थी ।

 

 

 

Section B – Subjective

 

Q.1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

  1.  

आजकल जीवन के महान मूल्यों के प्रति लोगों की आस्था क्यों डोलने लगी है?

  1.  

लाडली ने काकी को बालूशाही दिखाते हुए क्या कहा?

  1.  

यशोदा कृष्ण को हँसकर गले क्यों लगा लेती हैं?

  1.  

कवि ने अमरत्व के स्थान पर मनुजत्व को क्यों स्वीकार किया?

  1.  

बूढ़ी काकी अपने भतीजे के साथ क्यों रहती है?

  1.  

सूरदास के पहले पद में कृष्ण अपनी माँ यशोदा से क्या सवाल करते हैं?

 

 

Q.2

(i)    

कोरोना काल में योग के महत्व का वर्णन करते हुए अपनी मौसी जी को 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए

 

 

या

 

(ii)  

मासिक पत्रिका में अपनी कविता या निबंध छपवाने का आग्रह करते हुए संपादक को 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए

 

 

 

Q.3

(i)    

आयुर्वेद से होनेवाले फायदों को लेकर दो मित्रों में हो रहे संवाद को 50 शब्दों में   लिखिए

 

 

या

 

(ii)  

कोरोना की वैक्सीन को लेकर दो युवतियों के बीच हो रहे संवाद को 50 शब्दों में  लिखिए

 

 

 

Q.4

(i)    

ग्लोबल वार्मिंग : एक वैश्विक समस्याविषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए

 

 

       ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता खतरा

       वातावरण के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होना

       ग्लोबल वार्मिंग से बचने के उपाय

 

 

 

या

 

(ii)  

निरक्षरता: एक अभिशापविषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए

 

 

       अनपढ़ व्यक्ति को होनेवाली कठिनाइयाँ

       देश की उन्नति में रुकावट

       निरक्षरता की समस्या दूर करने के उपाय

 

 

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>